फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्वर में खराबी से ठप रहा काम...परेशान रहे मरीज

Fri, 01 Aug 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के सर्वर में आई खराबी के कारण बृहस्पतिवार को कार्य ठप रहा। रजिस्ट्रेशन और बिलिंग का कार्य बाधित रहा। यहां कतार में खड़े लोगों को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान हो-हल्ला भी हुआ, लेकिन कर्मचारियों ने समझा कर उन्हें शांत कराया। करीब एक घंटे बाद सर्वर ठीक होने पर कर्मचारियों व मरीजों ने राहत की सांस। इसके बाद पर्ची कटनी शुरू हुई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। बृहस्पतिवार को करीब ढाई हजार मरीज पहुंचे थे। सुबह आठ बजे से ही लोग पहुंचने लगे। रजिस्ट्रेशन कराकर पर्ची लेने के लिए कतार में खड़े हो गए। कर्मचारी भी समय से पहुंचे और कार्य शुरू करने के लिए कंप्यूटर आन किए तो सर्वर में खराबी आ गई थी, जिससे रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा था और पर्ची कट नहीं रही थी। कतार में खड़े लोग परेशान होकर पर्ची न काटने को लेकर हो-हल्ला करने लगे। कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें