संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सर्वर में खराबी और इंटरनेट में दिक्कत से बुधवार को परेशानी हुई। पर्ची काउंटर से लेकर पैथाेलाॅजी जांच काउंटर पर लंबी कतार रही, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। इंटरनेट के रुक-रुककर बंद होने से कर्मचारियों को मोबाइल से कनेक्ट कर काम करना पड़ा। इसकी वजह से कार्य की गति धीमी रही।
मेडिकल कॉलेज में रजिस्ट्रेशन से लेकर हर जगह कंप्यूटर से काम हो रहा है। नए भवन में आभा एप से रजिस्ट्रेशन करने के बाद काउंटर से पर्ची मिल रही है। चार काउंटरों के आभा एप से जोड़ने के बाद इंटरनेट स्लो चल रहा है। उधर एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल के तीन काउंटर पर सीधे पर्ची देने की व्यवस्था की गई है। बुधवार काे सुबह आठ बजे से मरीज पहुंचने लगे। इसी बीच करीब पंद्रह मिनट के लिए इंटरनेट सेवा बाधित हो गई, जिससे कर्मी परेशान हो गए। इसके बाद शुरू हुई तो कार्य शुरू हो गया।
इस बीच कतार लंबी हो गई। इसके बाद करीब हर दस मिनट पर इंटरनेट काम करना बंद कर दे रहा था। वहीं स्लो चलने से पर्ची काटने में कर्मियों को अधिक समय लगा। यहीं हाल बिलिंग काउंटर पर था। उधर पैथालाजी के काउंटर पर सुबह आठ बजे कर्मचारी पहुंचे और कंप्यूटर आन किए तो सर्वर फेल था, जो आधे घंटे बाद ठीक हुआ।
इस बीच सैंपल देने वालों की भीड़ हो गई। इसके बाद बिलिंग काउंटर से मरीज का क्यूआर कोड ट्रांसफर न होने से कर्मियों को कंप्यूटर में फीड करना पड़ा।
ट