फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में आर्थो का बना अलग वार्ड

Sat, 30 Dec 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक सर्जरी और आर्थो के मरीजों का एक वार्ड में हो रहा था इलाज
विज्ञापन


देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आर्थो के मरीजों के लिए अलग वार्ड बना दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में संसाधनों की कमी के कारण अभी तक आर्थो और सर्जरी के मरीजों के लिए दूसरी मंजिल पर 36 बेड का एक वार्ड था।
इससे दोनों विभागों के मरीजों को दिक्कत हो रही थी। आपरेशन के लिए बेड खाली होने का इंतजार करना पड़ता था। अब स्टाफ नर्सों के आने से समस्या का समाधान हो गया है। आर्थो विभाग को अलग कर तीसरी मंजिल पर 36 बेड का एक अलग वार्ड बनाया गया है। सर्जरी का वार्ड अब 36 बेड का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मरीजों की सहूलियत के लिए आर्थो का अलग वार्ड बनाया गया है। अभी एक ही वार्ड में आर्थो व सर्जरी के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता था। इसके शुरू होने से इलाज में आसानी होगी। - डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें