फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना सूचना सड़क की खोदाई करने वालों पर केस

Sat, 30 Dec 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बंजरिया से देवरिया धूस मार्ग पर बिना सूचना के 50 मीटर तक सड़क खोदने वालों पर केस दर्ज किया गया है। बघौचघाट थाने की पुलिस ने यह कार्रावाई पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर की तहरीर पर की। इंजीनियर ने इस खोदाई से हादसे की आशंका और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है।
जल जीवन मिशन के तहत अंडर ग्राउंड पाइप डालने के लिए बंजरिया से देवरिया धूस मार्ग पर 50 मीटर तक सड़क खोद दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क का निर्माण 2021-22 में कराया था। लोक निर्माण विभाग के मेठ राजेंद्र यादव के साथ एई अजय कुमार सिंह 25 दिसंबर को निरीक्षण करने गए तो देखा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की पाइप बिछाने के लिए सड़क खोद दी गई थी। इसकी जानकारी जलनिगम ग्रामीण की ओर से नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन और जल निगम के एक्सईएन को इसकी जानकारी देते हुए सड़क की खोदाई कराने वाले अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। बघौचघाट इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें