फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सेमरी रजवाहा टूटा, पचास बीघा से ज्यादा धान की फसल पानी में डूबी

Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तरकुलवा विकासखंड के कोंहवलिया गांव के पास टूटी नहर की पटरी को बांधने का प्रयास करते किसान।
विज्ञापन
देवरिया। विकास खंड तरकुलवा क्षेत्र के कोन्हवलिया भरत राय गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह सेमरी रजवाहा ओवरफ्लो होकर एकाएक टूट गया। इससे आसपास के किसानों पचास बीघा से ज्यादा धान की फसल डूब गई। किसानों ने काफी प्रयास किया, लेकिन रजवाहा बांधने में उन्हें सफलता नहीं मिली। किसानों ने इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दे दी है। जानकारों के अनुसार नहर से पानी ओवरफ्लो होने के पीछे कारण नेपाल में अत्यधिक बरसात और नहर की ठीक से सफाई न होना है।
विज्ञापन

नहर में पानी छोड़े जाने से पूर्व नहर विभाग की ओर से रजवाहों की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य कराया गया था। मरम्मत के दौरान ही कार्य में अनियमितता की शिकायत भी की गई थी। लेकिन, उस समय किसी ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। नहरों में पानी छोड़ने और बरसात शुरू होने के बाद अब मरम्मत की पोल खुलने लगी है। बृहस्पतिवार सुबह कोन्हवलिया भरत राय गांव के पास पुलिया से 100 मीटर पूरब नहर की दक्षिण पटरी पानी के दबाव के चलते टूट गई, जिससे आसपास के किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई। सूचना पाकर काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। वे पटरी और मिट्टी लगाकर टूटे हुए स्थान को बांधने का प्रयास किए, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते उन्हें सफलता नहीं मिली। थक हारकर किसानों ने इसकी सूचना नहर विभाग को देकर अविलंब कटान स्थल को बंधवाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि नेपाल में होने वाली बारिश का पानी सरयू और कुशीनगर से शारदा नहर होते हुए इस नहर में भी आता है। इससे नहर में पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। नहर विभाग के अवर अभियंता रमेश चौरसिया ने बताया कि नहर की पटरी टूटने की सूचना मिली है, टूटी पटरी को अविलंब बंधवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें