देवरिया। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर फॉर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (ऑयल सीड्स) के तहत ई-लॉटरी कराया गया। इसके तहत जिलाधिकारी की ओर से गठित जनपद स्तरीय समिति की मौजूदगी में शुक्रवार को विकास भवन के गांधी सभागार में ई-लॉटरी निकाली गई। योजना में 292 कृषकों ने कृषि यंत्रों की बुकिंग कराई थी, जिनमें से 94 कृषकों का चयन विभिन्न यंत्रों के लिए किया गया। यंत्रों में कंबाइन हार्वेस्टर विद सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, रोटावेटर, पैडी/मल्टीक्रॉप थ्रेशर, मिनी राइस मिल, लेज़र लैंड लेवलर, पावर चाफ कटर, पावर टिलर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्मॉल गोदाम आदि शामिल हैं। चयनित कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचना दी गई हैै। उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया कि चयनित कृषक निर्धारित समय सीमा के भीतर कृषि यंत्र क्रय कर पोर्टल पर बिल, यंत्र की फोटो, लेजर कटिंग नंबर की फोटो, शपथपत्र एवं बैंक स्टेटमेंट अपलोड करें। संवाद