फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद को न्याय दिलाना बार और बेंच की जिम्मेदारी : जिला जज

Sat, 09 Aug 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 बार एसोसिएशन देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। 
विज्ञापन
देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र को वर्तमान अध्यक्ष सिंहासन गिरि ने शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बार के अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश राममिलन सिंह ने कहा कि बार और बेंच दोनों का उद्देश्य हर जरूरतमंद को न्याय दिलाना है। न्याय मंदिर की पवित्रता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है, ऐसे में बार एसोसिएशन को त्वरित न्याय दिलाने में सहयोग करना होगा, यह मुझे पूर्ण विश्वास है। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि अधिवक्ताओं की पहचान संख्या बल से नहीं उनके आत्मबल से होती है और वह आत्मबल ज्ञान और विवेक से प्राप्त होता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार चतुर्वेदी, मंत्री अर्जुन यादव, उपाध्यक्ष अमरेंद्र धर द्विवेदी, अभिषेक मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमन मणि, संयुक्त सचिव प्रियंका त्रिपाठी, शिवप्रकाश यादव, मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश शर्मा के अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर जिला जज सुभाष चंद्र मौर्य, मनोज कुमार तिवारी, शिखारानी जायसवाल, हरिराम, मृदांशु कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह, शालिनी मिश्रा, नवनीत कुमार सिंह व अधिवक्ता सुभाष चन्द्र राव आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें