फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ड्रोन देख असलहा लेकर निकले ग्रामीण

Tue, 30 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र के गांवों में रात में उड़ रहे रहस्यमीय ड्रोन प्रशासन के लिए अबूझ पहली बने हैं। ड्रोन कहां से उड़ाए जा रहे और कौन उड़ा रहा तमाम कोशिशों के बाद भी पता नहीं चल पा रहा।
रविवार की रात ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन दिखाई देने पर रात में लोग अपने घरों में रखा लाइसेंसी असलहा लेकर सड़क पर निकल पड़े। इससे गांवों में दहशत का माहौल रहा। नवरात्र के त्योहार पर ड्रोन के दहशत से परेशान लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। रविवार की रात करीब नौ बजे क्षेत्र के अहलादपुर मरकड़ी, अधरंगी, टीकर, श्रीनगर कोन्हुआ, गोनाह सुरतपुरा, अवस्थी गांव के लोगों ने ड्रोन की रोशनी को देख शोर मचाने लगे। इस दौरान कुछ युवक अपने घरों से लाइसेंसी असलहा लेकर निकल पड़। उन्होंने ड्रोन पर निशाना लगाने की कोशिश तो ग्रामीणों ने रोक दिया। अधंरगी गांव के पास सड़क के किनारे दो युवक संदिग्ध दिखाई दिए। ग्रामीणों से पूछताछ करने के दौरान वह भाग गए। मूर्ति आयोजक के युवक भी रात में गांव के सरेह में संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटे रहे। लोग ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के अनिल कुमार सिंह, अंबिकेश त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, राम प्रताप यादव, हरिकेश आदि ने कहा कि नवरात्रि के त्योहार पर ड्रोन के दहशत से खलल पड़ रहा है। प्रशासन इस मामले का जल्द पटाक्षेप करे, ग्रामीण इलाकों में शाम को अफवाहों से लोगों में भय बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें