देवरिया। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पाॅकेट काटते हुए एक युवक को सुरक्षाकर्मी ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
शनिवार को मेडिसिन विभाग में मरीजों की लंबी कतार लगी थी। डॉ. ओंकार मिश्रा, डॉ. प्रांजल ने करीब साढ़े तीन सौ मरीजों का इलाज किया।
इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे एक युवक एक मरीज के पाॅकेट में हाथ डाला तो आधार कार्ड मिला, उसे फेंक दिया।
इसके बाद दूसरे मरीज की जेब काटने लगा। शंका होने पर मरीज ने शोर मचाया तो युवक भागने लगा। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। संवाद