फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला बंदियों के लिए बनेगी दूसरा बैरक

Thu, 31 Jul 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला कारागार में महिला बंदियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जेल प्रशासन ने नया महिला बैरक की मांग की गई थी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया था। इस पर मुहर लग दी गई है। वर्तमान में जिला कारागार में केवल एक महिला बैरक है। इसकी क्षमता 30 बंदियों की है, जबकि वास्तविक संख्या अधिक है। यह स्थिति जेल प्रशासन और बंदियों दोनों के लिए गंभीर समस्या का कारण बनी हुई है। भीड़भाड़ के कारण स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल ने बताया कि नया बैरक बनने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। नया बैरक बनने से महिला बंदियों को राहत मिलेगी और कारागार प्रबंधन भी अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें