फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुल्हन के साथ मौजूद रही दीपक की भाभी की भी तलाश- शादी के बाद हुआ था अपहरण

Sat, 20 Apr 2024 01:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भरथुआ चौराहे के पास से सरेराह दूल्हा-दुल्हन समेत चार के अपहरण के मामले में दुल्हन और उसके भाई का चार दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। उधर, शादी और खरीदारी के समय दुल्हन के साथ मौजूद मास्टरमाइंड के नजदीकी रहे दीपक और उसकी भाभी की भी पुलिस पता लगाने में जुटी है। पुलिस मास्टरमाइंड समेत चार को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


गाजियाबाद जनपद के थाना नेवाड़ी ग्राम फिरोजपुर निवासी दूल्हा कपिल त्यागी की बरात सोमवार को सलेमपुर कस्बे में गई थी। मंगलवार दोपहर विदाई के बाद भरथुआ चौराहे पर दूल्हा-दुल्हन को कार सवार चार लोगों ने अगवा कर लिया था। उसी दिन पुलिस ने अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लूट के 14 हजार रुपये बरामद किए थे।

साथ ही न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया। अब पुलिस इस प्रकरण में दुल्हन और उसके भाई की भूमिका की जांच करते हुए गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन


घटना के मास्टरमाइंड रहे गोविंद गौड़ के नजदीकी रहे मोहम्मदाबाद, लखनऊ के दीपक और सलेमपुर में दुल्हन के साथ मौजूद रही दीपक की भाभी की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही दुल्हन का सुराग लगेगा, सभी पुलिस गिरफ्त में आ जाएंगे।

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी दुल्हन और उसके भाई का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वैसे पुलिस ने कुछ चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी है। दुल्हन के पकड़ में आते ही अन्य भी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें