फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैकमैन से घूस रेलवे इंजीनियर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपये की मांग रहा था घूस

Thu, 18 Apr 2024 03:47 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया का सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवरिया रेलवे के इंजिरियरिंग विभाग में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार को उनके आवास से बुधवार की रात सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया। उनपर आरोप था कि रेलवे कर्मचारी के स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त करने के नाम पर कर्मचारी से 50 हजार रुपये की घूस मांग रहे थे।

विज्ञापन


बुधवार की रात जब कर्मचारी आवास पर 50 हजार रुपये लेकर पहुंचा और संजय रुपये अपने हाथ में ले रहे थे, तो उसी समय सीबीआई की एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार की कार्रवाई की खबर बृहस्पतिवार दफ्तर तक पहुंची। खबर मिलते ही रेलवे विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीबीआई ने आरोपित सीनियर सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, सलेमपुर में तैनात रेल ट्रैकमैन चंद्रकेश का स्थानांतरण हो गया है, लेकिन सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार कार्यमुक्त नहीं कर रहा था।
विज्ञापन


साथ ही कार्य मुक्त करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। कई बार चंद्रकेश ने कुछ कम लेने की बात कही और अनुरोध भी किया, लेकिन संजय पर इसका असर नहीं पड़ा। इसी के बाद चंद्रकेश ने पूरे मामले की शिकायत गोपनीय तरीके से सीबीआई लखनऊ में कर दी। की। शिकायत के आधार पर सीबीआई टीम ने बुधवार की देर रात सीनियर सेक्शन इंजीनियर के आवास पर पहुंची, जहां रंगे हाथ 50 हजार घूस लेते हुए पकडा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें