देवरिया। नगर पालिका क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए डे-केयर सेंटर स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा केंद्र के संचालन के लिए उपयुक्त भवन की तलाश की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द यह सुविधा शुरू की जा सके।
विभाग के मुताबिक, प्रस्तावित डे-केयर सेंटर के लिए 7 कक्ष और प्रत्येक कक्ष का क्षेत्रफल 200 से 250 वर्ग फीट होना चाहिए। डेयर केयर सेंटर के लिए कुल कारपेट एरिया लगभग 3000 वर्ग फीट होना चाहिए। दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक भवन स्वामी, जिनके पास निर्धारित मानकों के अनुरूप भवन उपलब्ध है, वे अपना आवेदन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, विकास भवन (कक्ष संख्या 17) में तीन दिनों के भीतर जमा कर सकते हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि डे-केयर सेंटर की स्थापना से दिव्यांगजनों को बेहतर देखभाल, सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। संवाद