फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन पर कब्जा दिलवाने गए एसडीएम को मोहल्लेवासियों ने रोका

Sun, 28 Apr 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

आंबेडकर नगर मोहल्ले की घटना, मोहल्लेवासियों ने जताई नाराजगी
जमीन को सरकारी भूमि बताते हुए पार्क के नाम पर बताया आवंटित
एसडीएम ने विरोध जताने वाले पक्ष को कागजात प्रस्तुत करने के लिए दो दिन की दी मोहलत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के आंबेडकनगर मोहल्ले में एक व्यक्ति की जमीन पर दखल कब्जा दिलवाने पहुंची प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस टीम को लोगों ने रोक दिया। लोगों का आरोप था कि उक्त भूमि सरकारी है और पार्क के नाम पर आवंटित है। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक पक्ष के कागजात दिखाते हुए जेसीबी से नींव की खोदाई शुरू करवाई तो लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने विरोध जताते हुए जमकर बवाल काटा। यह देख प्रशासन की टीम पीछे हट गई।
सदर कोतवाली के आंबेडकर नगर मोहल्ले में खाली जमीन है। इस पर एक तरफ आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। जमीन के खाली होने की वजह से बच्चे खेलते हैं। शनिवार को जमीन के एक हिस्से पर अपना दावा प्रस्तुत करने वाली बरहज के पकड़ी तिवारी की विद्यावती देवी पति दिनेश ने जिला प्रशासन से जमीन पर कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई। डीएम अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीएम विपिन द्विवेदी राजस्व कर्मी व कोतवाली पुलिस के साथ शनिवार की दोपहर में पहुंचे।
विज्ञापन

इधर, विद्यावती की तरफ से ईंट भी गिरवा दी गई थी। जेसीबी से नींव की खोदाई का कार्य जैसे ही शुरू हुआ दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि उक्त जमीन पार्क के नाम से आवंटित है। जमीन सरकारी है। एक तरफ अंबेडकर की प्रतिमा भी लगी है। इसके बाद प्रशासन की तरफ से विद्यावती की तरफ से उपलब्ध कराए गए कागज दिखाते हुए नींव खोदाई का कार्य शुरू करवाया गया तो लोग आक्रोशित होकर बवाल काटने लगे। उनका आक्रोश देखकर कार्य को रुकवा दिया गया। इसके बाद उक्त पक्ष को दो दिन की मोहलत कागजात दिखाने के लिए दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि दो दिन का समय दिया गया है। अगर उक्त पक्ष कागजात नहीं प्रस्तुत करता है तो उक्त भूमि पर विद्यावती देवी को कब्जा दिलवाया जाएगा। कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें