फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसडीएम ने समाप्त कराया क्रमिक अनशन

Fri, 24 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के अटल तिराहे पर बृृहस्पतिवार को पिछले 11 दिन से चल रहे क्रमिक अनशन को एसडीएम शशिकांत मणि त्रिपाठी ने समाप्त कराया। उन्होंने पांच सूत्री मांगों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल के नेतृत्व में नगर के व्यापारी और लोग बिजली आदि समस्याओं को लेकर क्रमिक अनशन पर थे। शाम को अनशन स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने नगर पालिका के मानक के अनुरूप बिजली आपूर्ति मुहैया कराने, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टॉफ और अन्य की तैनाती सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण का भरोसा जताया। इस दौरान प्रोफेसर अजय मिश्र, मुरारी अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, जितेंद्र भारत, अनूप जायसवाल, मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें