फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गो आश्रय स्थल में अनियमितता पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 01 Aug 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। एसडीएम दीपराज सिंह ने विकास खंड भाटपार रानी के गो आश्रय स्थल भेड़ापाकड़ का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर पाई गई अनियमिताओं पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ भाटपार रानी को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने टिन शेड और चारा की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मृत पशुओं के दाह संस्कार की व्यवस्था उचित नहीं होने पर सफाईकर्मियों को फटकार लगाते हुए दूसरे जगह व्यवस्था करने के निर्देश दिए, क्योंकि वहां पास में ही मृत पशुओं के दाह संस्कार की बदबू आ रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ पीएम त्रिपाठी, पशु चिकित्सा अधिकारी भाटपार रानी सुशील कुमार, दीपांकर शर्मा,मनोज गुप्ता, प्रभुनाथ, हिमांशु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें