रामपुर कारखाना। पोखरभिंडा लाला गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान छांगुर यादव जनपद के टाप-10 बकायेदार हैं। उन पर 21 लाख 76 हजार रुपये बकाया है। बकाया जमा करने के लिए राजस्व विभाग ने आरसी जारी किया गया।
इसके बावजूद बकायेदार ने धनराशि जमा नहीं की। एसडीएम सदर श्रुति शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार सदर केके मिश्रा अमीन प्रेम कुमार राय तथा लेखपाल मोहन सिंह के नेतृत्व में संपत्ति कुर्की कर ली। सीमा पर लाल झंडी लगा दी गई है। उक्त संपत्ति को ग्राम सभा के जिम्मे में सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में सदर तहसीलदार केके मिश्रा ने बताया कि जनपद के टाप-10 बाकेदार में छांगुर यादव भी हैं। बकाया धनराशि जमा न करने पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की गई है। संवाद