भाटपाररानी में पुलिस ने किया रूट मार्च।विज्ञप्ति
भाटपाररानी। निकाय चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय और सीओ विनय कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार की सायं भाटपाररानी नगर की सड़कों पर रूट मार्च किया गया। इसमें भाटपार रानी, खामपार व पीएसी सम्मिलित रही।
फ्लैग मार्च थाना परिसर से आरंभ होकर स्टेट बैंक रोड, रतसिया रोड, मस्जिद रोड, मिशन रोड, दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड, मालवीय मोड़, केन यूनियन रोड होते हुए बेलपार चौराहे तक गया। वहां से पुन: वापस होकर नगर भ्रमण करते हुए थाना परिसर में आकर समाप्त हो गया। संवाद