फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहर में कल से लिजिए एफएम रेडियो का मजा, पीएम करेंगे शुभारंभ

Thu, 27 Apr 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
दुरदर्शन केंद्र के एफएम रेडियो की तैयारी करते कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
अब दूरदर्शन रिले केंद्र होगा रोडियो स्टेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर और पास के इलाकों में रहने वाले लोग शुक्रवार से एफएम रेडियो का मजा ले सकते हैं। पुराना जिला पंचायत परिसर के दूरदर्शन रिले केंद्र के लो पावर ट्रांसमीटर की जगह पर एफएम ट्रांसमीटर लगा दिया गया है। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।
शहरवासी सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक पंद्रह किलोमीटर एरिया में विविध भारती के गानों के साथ ही आकाशवाणी लखनऊ के प्रसारण को सुन सकेंगे। इसके लिए 100 वाट का सर्वर रूम तैयार किया गया है। इसके जरिए गाना, प्रति घंटे समाचार प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए सात से आठ सौ का किट लगाकर मनोरंजन कर सकते हैं। इतना ही नहीं मोबाइल पर पर आनंद उठा सकते हैं। केंद्र प्रभारी स्वामी नाथन ने बताया कि शुभारंभ की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस सुविधा का अब शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा। लोग समाचार के साथ, गीत भी सुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1982 में शुरू हुआ था रिले प्रसार केंद्र दूरदर्शन
देवरिया। गोरखपुर दूर दर्शन रिले प्रसार केंद्र के पहले देवरिया में केंद्र खुला था। शुभारंभ 1982 में हुआ था, जब हाकी खेल में एशियाड जीत हुई थी। इसी दौरान दो रुपये का सिक्का में प्रचलन में आया था। करीब 2017 बंद पड़े दूरदर्शन केंद्र अब हमेशा के बंद हो गया है। इस भवन का उपयोग रेडियो एफएम के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें