रामपुर कारखाना। पुरुषोत्तमपुर काली मंदिर के पास स्कॉर्पियो का टायर फटने से पेड़ में टकरा गई। उसमें बैठे भाजपा नेता और उनकी पत्नी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों मेडिकल कॉलेज भेजवाया।
पत्नी को डॉक्टरों ने गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया। बघौचघाट क्षेत्र के बनरही गांव निवासी अधिवक्ता व भाजपा नेता रमाशंकर कुशवाहा पत्नी के साथ शुक्रवार की शाम को अपनी स्कॉर्पियो से देवरिया जा रहे थे। देवरिया-कसया मार्ग पर काली मंदिर के पास स्कॉर्पियो का टायर फट गया।
इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया किस्कॉर्पियो का टायर फटने से दंपती घायल हो गए हैं। संवाद