फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर एक स्कार्पियो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार महिला समेत तीन घायल हो गए। खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी दीपक चौहान (24) मां सबिता देवी (52) और रिश्तेदार दीपक चौहान (18) को लेकर खुखुंदू चौराहे पर पेंट खरीदने आया था। देवरिया सलेमपुर फोरलेन मार्ग पास कर वह जैसे बाइक लेकर खुखुंदू नूनखार मार्ग पर आगे बढ़ा दुर्गा मंदिर के पास एक स्कार्पियो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन कोई मिला नहीं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें