देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह देवरिया से भीखमपुर की ओर जाते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से वह स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर गई। लोगों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र के चतुरचक गांव निवासी फूला देवी अपने पति राधाकृष्ण सिंह के साथ भीखमपुर गांव अपने मायके जा रही थी। दंपती अभी सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव के सामने पहुंचे थे। इस बीच पीछे से आ रहे किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके पति के साथ मिलकर देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर यूपी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली।