देवरिया। जनपद की साइबर क्राइम टीम ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर खाते से धोखाधड़ी से ट्रांसफर किये गए 44 हजार रुपये को पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया है। पीड़ित नरेंद्र कुमार यादव निवासी पचमा थाना रुद्रपुर जनपद के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 29 अक्टूबर 2024 को व्हाट्सएप्प पर लिंक भेजकर फ्राड कर लिया और उसके खाता से 44 हजार रुपए उडा लिया। इस सम्बन्ध में पीडित ने 31 अक्तूबर 24 को साइबर थाने को सूचना दिया। साइबर क्राइम पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए सोमवार को 44 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया। संवाद