विकास खंड क्षेत्र के सहवा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय अध्यापक सम्मान से सम्मानित विज्ञान शिक्षक खुर्शीद अहमद के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर क्रियाशील विज्ञान मॉडल, रंगोली, विज्ञान गीत व पोस्टर मेकिंग में प्रतिभा दिखाई। विज्ञान मॉडल में अतुल प्रजापति, अंजली शर्मा, साधना, नरगिस, अमन पासवान, नीतीश मद्धेशिया, अर्पिता मिश्रा, अपूर्वा सिंह, अंजनी शर्मा के मॉडल आकर्षक रहे।
बीईओ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि व आकर्षण पैदा कर उन्हें इसके प्रति जागरूक करना है। इस दौरान जयनाथ प्रजापति, संजय गोंड, रानू सिंह, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विद्यालयों में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी
नगर व क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालयों में विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित विज्ञान से संबंधित उपकरणों व माॅडल की प्रदर्शनी लगाई।
नगर के शिवम साइंस एकेडमी के प्रांगण में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान अभिशाप या वरदान विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों में भाग लिया।
मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक डॉ. कमलेश कुमार ने बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. विनीत यादव ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।
क्षेत्र के गुरुकुल शिक्षण संस्थान खामपार में विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रधानाध्यापक मनोज कुशवाहा व सुरेश तिवारी, प्रबंधक नीतेश कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, अरविंद, उमेश तिवारी आदि ने बच्चों को विज्ञान के महत्व के बारे में समझाया।
ज्ञान कुंज एकेडमी बेलपार में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा, बैटरीचालित कार, ग्रीन हाउस प्रभाव, पवनचक्की, ह्रदय संरचना आदि के माॅडल प्रस्तुत किए ।
मुख्य अतिथि डॉक्टर इमाम हुसैन, डॉक्टर विनय पांडेय, निदेशक डॉ. राजेश सिंह, प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय आदि ने बच्चों को विज्ञान की उपयोगिता और हमारे जीवन पर प्रभाव आदि के बारे में विस्तार से बताया।
ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खरवनिया नवीन में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने मां सरस्वस्ती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने सूर्ययान, खाद्य शृंखला, कचरा प्रबंधन, पौधे, प्रकाश, रेन वाटर हार्वेस्टिग, वायु प्रदूषण, गणित किट, माइक्रोस्कोप का डेमो, पाचन तंत्र, हार्ट की संरचना, न्यूटन डिस्क में सतरंगी किरणों का प्रदर्शनी, ध्वनि प्रदूषण, ज्वालामुखी सोलर सिस्टम आदि के मॉडल प्रदर्शित किए।
एसएन प्रजापति ने कहा कि आज का युग विज्ञान का है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है।
गोविंद मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के माध्यम से भारतीय नागरिकों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने व प्रचारित करने वाले प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
उधर, नगर के चनुकी मोड़ के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में भी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने नेशनल थर्मल पाॅवर, लाइफलाइन सिक्योरिटी सिस्टम, पानी की डिस्टलरी, वेस्ट मैटेरियल से विद्युत उत्पादन, रसोई उपयोगी मशीन, सोलर एनर्जी प्लांट, केस ऑफ डेथ, क्लेजर सिक्योरिटी अलार्म, इंडियन आर्मी सिक्योरिटी प्रोजेक्ट, प्रेशर पोकलेन, हाइब्रिड कैप्चर मशीन, माॅडर्न ओवर ब्रिज का माॅडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान शिशिर राय, प्रबंधक रेनू राय, डायरेक्टर नीतीश राय, ऋचा राय, पूनम, देवेंद्र कुमार, सूरज श्रीवास्तव, राजकपूर, रवींद्र कुमार, संदीप कुमार, आफताब, सुमन देवी, राजपति देवी, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहे।