फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पपीते की खेती आजमाएं, ढाई लाख लगाएं, दस लाख कमाएं

Tue, 28 Feb 2023 03:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
पपीता की खेती दिखाते तरकुलवा के कैथवलिया निवासी किसान जय सिंह।संवाद
विज्ञापन

अगर आप किसान हैं, पपीता की खेती करना चाहते हैं, तो देर न कीजिए। मार्च का महीना पपीते की पौध लगाने के लिए बेहद अनुकूल है। इस समय लगे पौधे बरसात के मध्य से ही अच्छा उत्पादन देने लगते हैं।

विज्ञापन

पपीते की खेती से किसान ढाई लाख प्रति हेक्टेयर की लागत से कम से कम नौ-दस लाख रुपये तक आमदनी कर सकते हैं। इस समय जनपद में करीब 100 हेक्टेयर में पपीते खेती की जा रही है।

पपीते की खेती के प्रति जनपद में किसानों का आकर्षण बढ़ रहा है। पिछले साल जिले में करीब 50 किसानों ने 80 हेक्टेयर में पपीते की खेेती की थी। इसके पौधे उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण तमाम किसान पपीते की खेती से पिछड़ गए थे।
विज्ञापन


पपीते के प्रति किसानों की रुचि देखते हुए इस बार जिला उद्यान विभाग ने अपनी नर्सरी में तीन हजार से अधिक पौधे उगाए हैं। इसके अलावा कई प्रगतिशील किसानों ने भी उन्नतशील, हाईब्रिड प्रजाति के पौधे तैयार किए हैं। उद्यान विभाग की नर्सरी में अनुदान पर 17 रुपये में पौधे दिए जा रहे हैं, जबकि प्राइवेट में पपीते के पौधों की कीमत 30 रुपये है।

 

स्थानीय वातावरण के अनुकूल हैं ये प्रजातियां

यूं तो पपीते की प्रजातियों की संख्या 20 से अधिक हैं लेकिन, स्थानीय वातावरण के लिहाज से दो प्रजातियां उपयुक्त मानी जा रही हैं। प्रगतिशील किसान जय सिंह ने बताया कि रेड लेडी ताइवान, रेड लेडी 786, सपना, पूसा नन्हा व पूसा डवार्फ की पैदावार यहां अच्छी हो रही है। इनसे प्रति पौधा 25 से 50 किलो फल प्राप्त हो रहा है। किसान प्रभास्कर नारायण त्रिपाठी का कहना है कि निजी नर्सरी पर पपीते के पौधे 30 रुपये तक बेचे जाते हैं। एक पौधा सालभर तक फल देता है।

ऐसे करें लाभ का आकलन
वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक सीताराम यादव ने बताया कि एक हेक्टेयर में तीन हजार पपीते के पौधे लगाए जाते हैं। पूरे साल मिलाकर प्रति पौधा औसत खर्च सौ रुपये आता है। एक हेक्टेयर पपीते की खेती में तीन लाख रुपये खर्च होंगे। एक पौधा 25 से 50 किलो फल देता है। 25 किलो प्रति पौधा फल और बाजार भाव 15 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आकलन करें तो 11.25 लाख रुपये कुल आय होगी। इस पर तीन लाख रुपये खर्च होगा। ये आंकड़े संसाधनों की उपलब्धता और मौसम के लिहाज से घट-बढ़ सकते हैं।

 
विज्ञापन

पपीते की खेती पर मिलता है अनुदान

पपीते की खेती पर उद्यान विभाग की ओर से अनुदान दिया जाता है। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रति हेक्टेयर 23,120 रुपये अनुदान दिए जाते हैं। फरवरी-मार्च का महीना पपीते की पौध लगाने के लिए उपयुक्त होता है। इस समय जिले में करीब 70 से 100 हेक्टेयर में पपीते की खेती की जा रही है।

ये बरतें सावधानी
पपीते की खेती के लिए ऊंचे स्थान की जरूरत होती है। अगर पपीते के खेत में एक घंटे से अधिक समय तक बारिश का पानी रुक गया तो फसल बर्बाद हो जाएगी। इसके लिए जरूरी है खेत में पानी बिल्कुल भी न लगने पाए। -जय सिंह कुशवाहा, किसान, कैथवलिया, तरकुलवां।

एक पेड़ से दो हजार की आय

अभी एक एकड़ में पपीते की खेती की है। इसमें कम लागत लगाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। एक पेड़ से कम से कम दो हजार रुपये की आय होती है। मैंने दो हेक्टेयर में पपीते की नर्सरी तैयार की है। -प्रभास्कर नारायण त्रिपाठी, किसान भौंसर, भाटपाररानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें