पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने प्रतिशोध में सत्यप्रकाश दूबे के परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी थी। स्कूल प्रबंधक धनंजय पाल की हत्या के बाद एक बार फिर फतेहपुर गांव में सुर्खियों में आ गया। घटना को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा।
जांच में जुटी पुलिस
घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने निरीक्षण किया। एसपी के नेतृत्व में फांरेसिक टीम, डॉग स्क्वायड, स्वॉट और सर्विलांस टीम के साथ रुद्रपुर पुलिस छानबीन में जुट गई। जांच टीम ने खून से सनी कुल्हाड़ी और मौके मिले कुछ निशान को लेकर छानबीन में जुट गई। एसपी ने कहा कि पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।