फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल प्रबंधक और बेटे पर महिला शिक्षक से दुष्कर्म का आरोप, केस

Thu, 07 Dec 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में चलता है स्कूल, पीड़ित शिक्षक अपने पति के साथ रहती है
विज्ञापन



देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में चलने वाले स्कूल के प्रबंधक और उसके बेटे पर स्कूल के ऑफिस में केरल की महिला शिक्षक के साथ दुष्कर्म का आरोप है। आरोप है कि महिला शिक्षक के पति के विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
केरल की रहने वाली एक महिला शिक्षक अपने पति के साथ तरकुलवा कस्बा में किराए के मकान में संचालित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। कुछ माह पहले मकान मालिक ने मकान खाली करा दिया। इसके बाद आरोपी प्रबंधक ने अपने गांव में स्कूल खोला। महिला अपने पति के साथ पढ़ाने के लिए गांव आ गई। आरोप है कि महिला शिक्षक के साथ स्कूल के प्रबंधक के बेटे ने दो दिसंबर को ऑफिस में दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर प्रबंधक ने भी शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति ने जब इस बारे में पिता-पुत्र से बात की तो दोनों जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला शिक्षक ने अब इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने प्रबंधक और उसके बेटे पर दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि केरल की रहने वाली महिला के बयान और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई गई। आरोप सही मिलने पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें