फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात लोगों पर बलवा का केस

Thu, 07 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में अपने निजी जमीन में मिट्टी गिरने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध बलवा सहित अन्य गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर की रहने वाली प्रभा पत्नी काशीनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि मैं बुधवार को घर पर बैठी थी। तभी हमारे पटीदार व अन्य लोग मिलकर मेरी जमीन में मिट्टी गिरा रहे थे। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिए तथा मेरे घर की खिड़की का शीशा, सीसीटीवी कैमरा ,पाइप सहित अन्य दीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बैकुंठपुर के रहने वाले आरोपी बैजनाथ यादव, अनिल, सुनील, गोलू, आसमति, बबीता यादव तथा रिंकी यादव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें