फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: शादी का दबाव बनाने पर स्कूल मैनेजर ने की शिक्षिका की हत्या, सात घंटे तक कार में लेकर घूमता रहा शव

Mon, 02 Nov 2026 01:31 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कार की डिक्की में रख दिया। इसके बाद दोनों करीब सात घंटे तक शव लेकर देवरिया और गोरखपुर के सीमावर्ती गांवों में घूमते रहे। इस दौरान उनकी कार रामलक्षन पुलिस चौकी के सामने से भी गुजरी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कंहौली गांव के पास शनिवार देर रात झाड़ियों में फेंके गए युवती के शव की पहचान हो गई है। मृतका गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के खुरहरी गांव के लोहार टोला की रहने वाली रानी विश्वकर्मा थी। वह नई बाजार ब्रह्मपुर स्थित वीएन सेंट्रल एकेडमी में करीब सात साल से शिक्षिका थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधक से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रबंधक की शादी के बाद शिक्षिका उस पर शादी करने का दबाव बना रही थीं। इसी वजह से उनकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शिक्षिका शनिवार सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। उन्होंने बताया था कि वह वेतन लेने जा रही हैं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधक ने वेतन देने के बहाने उन्हें बुलाया और कार में बैठा लिया। आरोप है कि प्रबंधक और उसके एक साथी ने कार में ही गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

सात घंटे तक शव लेकर घूमते रहे दोनों
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कार की डिक्की में रख दिया। इसके बाद दोनों करीब सात घंटे तक शव लेकर देवरिया और गोरखपुर के सीमावर्ती गांवों में घूमते रहे। इस दौरान उनकी कार रामलक्षन पुलिस चौकी के सामने से भी गुजरी। देर शाम आरोपियों ने कंहौली गांव के पास झाड़ियों में शव फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से शव की पहचान कराने के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मामले में हत्या की बात सामने आई।

रुद्रपुर के सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका की पहचान हो गई है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें