फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल संचालक ने नौ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

Sun, 23 Nov 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर आई नौ वर्षीय बच्ची के साथ बगल में संचालित स्कूल के संचालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। देर रात एएसपी दक्षिणी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

घटन रविवार दोपहर की बताई जा रही है। बच्ची के परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक को हिरासत में ले लिया। चर्चा है निजी विद्यालय के संचालक ने स्कूल के बगल में रहने वाली बच्ची को रविवार दोपहर में स्कूल में बुलाया था। सीओ भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मौखिक सूचना के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की गई।
विज्ञापन


एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गए है। प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें