फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को भा रही योजनाएं, उद्यम के लिए 577 ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को भा रही योजनाएं, उद्यम के लिए 577 ने किए आवेदन
विज्ञापन

देवरिया। हर दिन सन्नाटा रहने वाले जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में हलचल बढ गई है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित लोगों का जमावड़ा हो रहा है। किसी की इच्छा नया उद्योग लगाने की है तो किसी को पहले से चल रहे औद्योगिक इकाई को विस्तार देने की। लोग अलग-अलग योजनाओं में लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं।
मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत शासन ने जिले का भौतिक लक्ष्य 56 निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष अबतक 345 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 73 के सापेक्ष 131 आवेदन आए हैं। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में भौतिक लक्ष्य 60 के सापेक्ष 101 लोगों ने आवेदन किया है। प्रमुख तीनों योजनाओं में अब तक कुल 577 लोगों ने आवेदन किया है। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर उन्हें संबंधित बैंक को अग्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यह है अब तक की प्रगति
-- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
प्राप्त आवेदन - स्वीकृत - लोन वितरित
345 33 15
-- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
प्राप्त आवेदन - स्वीकृत - लोन वितरित
131 13 09
-- एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना
प्राप्त आवेदन - स्वीकृत - लोन वितरित
101 10 03
जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और ओडीओपी में लोग विशेष रुचि ले रहे हैं। तीनों योजनाओं में 577 आवेदन आए हैं। सत्यापन उपरांत उन्हें बैंकों को भेजा जा रहा है।- केके अमर, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें