बरहज के टेकुआं चौराहा पर सावित्री बाई फुले की जयंती राष्ट्रीय शक्षिक दिवस के रुप में मनाते लोग
- फोटो : udhampur news
बरहज। क्षेत्र के टेकुआं चौराहे पर शनिवार को सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। जहां लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात किया। सावित्री फुले बाई की जयंती के अवसर पर वक्ताओं का कहना था कि स्वतंत्रता आंदोलन में फुले बाई का अहम योगदान था। इन्होंने 14 जनवरी 1848 में पूना के बुधवार पेठ निवासी तात्या साहब भिंडे नामक ब्राह्मण के मकान में कन्या पाठशाला का शुभारंभ किया था। मौके पर रामकिशोर चौहान, राजेंद्र प्रसाद, हरिशरण पासवान, डॉ. मुकेश चौहान, शंभू खरवार, रामनरेश यादव, बैरिस्टर शर्मा, राजेश चौहान, शत्रुध्न चौहान, दयालू, जोखू, रामहित यादव, मुन्नीलाल, शिवानंद चौहान, शिवचन्द चौहान, भीम कुमार भारती मौजूद रहे। संवाद