देवरिया। बैतालपुर क्षेत्र के ग्राम बरारी निवासी सत्यम मणि त्रिपाठी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन और पासिंग आउट परेड पूर्ण कर पहली बार घर लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। देवरिया रेलवे स्टेशन से लेकर बैतालपुर बाजार और उनके पैतृक गांव बरारी तक जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। सत्यम मणि त्रिपाठी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार प्रवेश मणि त्रिपाठी के बेटे हैं। सत्यम के पिता भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। वहीं उनके बड़े पिता रामप्रवेश मणि त्रिपाठी सेना में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। स्वागत के दौरान भरत मणि, विनोद मणि, सूर्य प्रकाश मणि, दिनेश मणि, ओम शंकर मणि, जितेंद्र मणि, भूपेंद्र मणि, डॉ चंद्रकांत मिश्रा, योगेंद्र मणि आदि उपस्थित रहे। संवाद