फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Mon, 09 Mar 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में उप​स्थित बरनवाल समाज की महिलाएं, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। बरनवाल सेवा समिति ने रविवार को कसया ढाला स्थित बरनवाल सेवा सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराज अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। अध्यक्ष अभय नन्दन बरनवाल, मंत्री आशीष जी, अटल जी, नरेंद्र जी, राकेश जी सहित महिला समिति की अध्यक्ष अनामिका, युवा मंच के अध्यक्ष अमित व अन्य पदाधिकारियों ने महाराज के चरणों में नमन किया। इसके पश्चात उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। ग्रुप डांस में तान्या, वाणी और नैन्सी ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नन्ही वंशिका ने हास्य गीत प्रस्तुत कर समारोह में हंसी-ठिठोली का रंग भर दिया। वहीं वाणी के सुंदर एकल नृत्य की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इससे पूर्व होली मिलन समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्यों अरुण बरनवाल, अभय नन्दन बरनवाल, आशीष बरनवाल को हरी सब्जियों एवं सलाद की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन कर रहे अटल बरनवाल को फूल-गोभी का बुके देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरा वातावरण खुशनुमा हो गया। बरनवाल महिला समिति की अध्यक्ष अनामिका बरनवाल, मंत्री प्रीति, कोषाध्यक्ष अमृता बरनवाल, सुप्रिया, शिखा, प्रतिभा, बरनवाल युवा मंच के अध्यक्ष अमित, मंत्री नागेंद्र, कोषाध्यक्ष, प्रशांत, सागर, शिवम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें