फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियमितता में कोटेदार के निलंबन की संस्तुति

Fri, 17 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैदा के उचित दर विक्रेता बृजराज पाल के विरुद्ध राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर एसडीएम रुद्रपुर ने तत्काल जांच कराकर कोटेदार के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच में अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में पाया गया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित किया जा रहा था। अंत्योदय कार्डधारकों को भी निर्धारित 35 किलोग्राम के स्थान पर 28 से 30 किलोग्राम राशन दिया जा रहा था।
इसके अलावा विक्रेता द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने तथा लाभार्थियों से पहले अंगूठा लगवाकर तीन से चार दिन बाद राशन वितरित किए जाने की शिकायत भी सही पाई गई।
विज्ञापन

जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद एसडीएम रुद्रपुर ने उचित दर विक्रेता बृजराज पाल की दुकान के निलंबन की संस्तुति करते हुए पत्रावली डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

डीएम की स्वीकृति प्राप्त होते ही विक्रेता के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें