फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ससुर ने बहू से, देवर ने भाभी से की छेड़खानी

Mon, 17 Jun 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों का मामला, पुलिस बोली, जांच कर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में महिलाएं अपनों की शिकार हुईं। एक गांव में ससुर अपनी बहू पर गंदी नजरें गड़ाए है। एक गांव में देवर ने अपनी भाभी के कमरे में घुसकर उनके साथ जोर-जबरदस्ती की। दोनों महिलाओं ने थाने में तहरीर दी है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति विदेश में रहता है। महिला घर रहती है। आरोप है कि महिला के प्रति ससुर की निगाह गंदी हो गई है। वह बहू को अकेली देखकर उससे अश्लीलता करने लग रहा है। बहू जब विरोध कर रही है तो उसे मारपीट कर शांत करा दे रहा है। इतना ही नहीं, कहीं मुंह खोलने पर जमीन जायदाद से बेदखल करने की धमकी दे रहा है। महिला का आरोप है कि रविवार सुबह नौ बजे ससुर घर में अकेली पाकर अश्लील हरकत करते हुए जोर-जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर जमीन जायदाद से बेदखल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना क्षेत्र के एक दूसरे गांव की है। यहां महिला का पति मुंबई में रहता है। देवर, भाभी के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा है। शनिवार को देवर ने दिन और रात में दो बार घर में घुसकर छेड़खानी की। जब महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि देवर अक्सर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लग रहा है। बच्चों के चलते मेरी इज्जत बच जा रही है। समय रहते अगर देवर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी मेरे साथ अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अगर ऐसी बात है तो तहरीर दे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें