फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दिन घटने के बाद फिर बढ़ा सरयू का जलस्तर

Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नेपाल के बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते सरयू नदी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार दोपहर तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर 64 मीटर 98 सेमी दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से 68 सेंटीमीटर ऊपर है। जिससे तटवर्ती लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों के अनुसार नदी के जलस्तर में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार की शाम को नदी में दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हुई थी। लेकिन बुधवार की सुबह से नदी में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। तुर्तीपार रेगुलेटर पर बृहस्पतिवार की दोपहर नदी 64.98 मीटर पर पहुंच गई, जो रेगुलेटर पर अंकित खतरे के निशान 64.30 मीटर से 68 सेंटीमीटर ऊपर है। एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। तीन दिन पहले नदी में घटाव शुरू हो गया था। जिससे तटवर्ती गांव के लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन दुबारा नदी में तेजी से हो रही बढ़ोतरी से तटवर्ती लोग एक बार फिर सहम गए हैं। नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर तेजी से फैलने लगा है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि नेपाल के बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। अगले 24 घंटे तक जल स्तर में वृद्धि जारी रहेगी। मीटर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें