फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तुर्तीपार में बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, गांवों में फैलने लगा पानी

Thu, 04 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर के रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ती सरयू।
विज्ञापन
तुर्तीपार में आधा सेमी प्रति घंटे बढ़ रही नदी, खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर सरयू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सरयू नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। पिछले 72 घंटे से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को सरयू खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर थी। इससे पानी नदी के किनारे बसे गांवों में फैलने लगा है। अभी जलस्तर में और वृद्धि के आसार हैं।
दो सप्ताह पहले सरयू खतरे के निशान को पार कर गई थी, फिर घटने लगी थी। जलस्तर खतरे के निशान से 66 सेमी नीचे पहुंच गया था। रविवार की शाम से जलस्तर चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा। सरयू का पानी रिहायशी इलाकों की ओर पहुंचने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, बुधवार रि शाम चार बजे तुर्तीपार में सरयू आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि सरयू के जलस्तर में आधा सेमी प्रति घंटे इजाफा हो रहा है। अगले 24 घंटे में नदी का जलस्तर और बढ़ने का अनुमान है। जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें