फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर में खतरे के निशान से 21 सेमी नीचे पहुंचा सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
भागलपुर में कम होता सरयू का जलस्तर
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। नदी तुर्तिपार में खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर नीचे चली गई है। बीते 24 घंटे में ही जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की कमी आई है। इससे बाढ़ का खतरा फिलहाल टलता दिख रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, तुर्तीपार गेज पर शुक्रवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 63.80 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी के जलस्तर में एक सेमी तो कभी आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कमी आ रही है। यहां नदी का खतरा बिंदु 64.01 मीटर है। नदी लाल निशान से 21 सेमी नीचे बह रही है। जबकि पिछले सप्ताह जलस्तर खतरे का बिंदु 50 सेमी ऊपर पहुंच गया था। नदी का पानी ऊपरी इलाकों से तेजी से निकल रहा है। बांधों पर दबाव भी लगभग खत्म हो चुका है। बाढ़ खंड डिवीजन के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। फिर भी बांधों की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें