फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 10 सेमी घटी सरयू नदी, राप्ती भी स्थिर

Thu, 10 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज थाना घाट के किनारे तक पहुंची सरयू।  संवाद  
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों में सरयू के जलस्तर में करीब 50 सेमी का इजाफा हुआ था।
विज्ञापन

वहीं राप्ती भी उफान पर थी। बुधवार को दोपहर बाद से सरयू के जलस्तर में 10 सेमी की नरमी देखी गई। वहीं राप्ती का जलस्तर स्थिर हो गया है। नदियों के रुख को लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस किया है।
विज्ञापन

मानसून के दस्तक देने और नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने पर सरयू नदी में सैलाब उमड़ आया हैा। बरहज थाना से करीब दो से ढ़ाई किलोमीटर दक्षिण बहने वाली नदी पक्के घाट के निकट पहुंच चुकी है। सरयू के उफनाने से राप्ती भी बढ़त पर थी। फिलहाल सरयू मीटर गेज से नीचे बह रही है। बुधवार को सुबह तक नदी बढ़त पर थी। लेकिन दोपहर बाद से नदी के रुख में नरमी आने लगी। नदी में सैलाब उमड़ आने से बाढ़ का पानी खेतों का रुख कर लिया है। वहीं कटइलवा, कपरवार नवीन तटबंध पर दबाव बना रहा है। नदी संगम तट और मोहन सेतु के दक्षिणी छोर पर कटान कर रही है। सरयू और राप्ती के जलस्तर में हो रही उतार-चढ़ाव को लेकर लोग सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें