फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर में खतरे के निशान से 53 सेमी ऊपर पहुंची सरयू

Mon, 07 Sep 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी के जलस्तर में आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। बैराजों से पानी छोड़े जाने और पहाड़ों और मैदानी इलाकों में रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण भागलपुर क्षेत्र के तुर्तीपार गेज पर नदी का जलस्तर 64.54 मीटर पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से 53 सेंटीमीटर अधिक है। नदी का जलस्तर इसी प्रकार से बढ़ता रहा तो जल्द ही पानी गांवों की ओर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

सरयू नदी की बाढ़ से तटवर्ती इलाकों के दर्जनों से अधिक गांवों को प्रभावित होने की संभावना रहती है। पिछले दिनों नदी का जलस्तर आधा मीटर से ऊपर चला गया था। जिससे नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने लगा था। उसके बाद जलस्तर लगातार कम होने लगा था, लेकिन पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदी का जलस्तर एक बार फिर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार मीटर गेज पर रविवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64.54 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी एक सप्ताह से लगातार बढ़त पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें