फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खतरे के निशान से नीचे पहुंची सरयू

Thu, 11 Sep 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
छित्तूपुर रेगुलेटर पर कम होता जलस्तर।
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। एक सेमी प्रति घंटे घटने के बाद मंगलवार शाम को नदी का जलस्तर स्थिर हो गया। आठ घंटे स्थिर रहने के बाद बुधवार की सुबह से नदी के जलस्तर में 1.5 सेमी की फिर कमी शुरू हो गई।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, हेड मीटर पर बुधवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 63.80 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। नदी खतरे के निशान 64.10 से 30 सेमी नीचे पहुंच गई। केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि नदी के जलस्तर में 1.5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कमी हो रही है। अयोध्या और बाराबंकी में भी नदी तेजी से घट रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें