फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर में विकराल रूप लेती जा रही सरयू

Fri, 11 Sep 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर बढ़ा सरयू का जलस्तर
विज्ञापन
भागलपुर। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 4 सेंटीमीटर बढ़ा है जलस्तर कभी स्थिर तो कभी आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों को स्थिति और भयावह अंदेशा सताने लगा है।
क्योंकि नदी एक माह में दूसरी बार लाल निशान को पार की है। इस बार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नदी का पानी रिहाई इलाकों में घुसने लगा है।
15 दिन पहले सरयू का जलस्तर घट कर खतरा निशान से नीचे चला गया था। लेकिन अब खतरा निशान अधिक ऊपर होने से तटवर्ती इलाकों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार शाम 4बजे गेज पर नदी का जलस्तर 64 मी 74 सेमी रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी खतरे के निशान से 73 सेमी उपर पहुंच गई है और बढ़ोत्तरी जारी है। पिछ्ले 24 घंटे के दौरान नदी में 4 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है।
केन्द्रीय जल आयोग के जेई स्वप्निल प्रजापति ने बताया कि नदी में पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से बढ़ोत्तरी हो रही है। अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का अनुमान है। मीटर पर निगरानी रखी जा रही है।य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें