फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हर घंटे एक सेमी बढ़ रही सरयू

Mon, 31 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर में खेतों में फैलता सरयू का पानी
विज्ञापन
भागलपुर। नेपाल में हो रही भारी बारिश और शारदा बैराज से साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सरयू नदी में लगातार दूसरे दिन भी बढ़त जारी रही।
विज्ञापन

नदी इस साल दूसरी बार तुर्तिपार गेज पर खतरा के निशान को पार कर गई। शाम को नदी खतरे के निशान से एक सेमी ऊपर बह रही थी। हालांकि, शनिवार को नदी खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे चली गई थी। पहुंच गया था।नदी हर घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रही है। नदी के इस उतार-चढ़ाव से तटवर्ती लोगों को बाढ़ चिंताफिर सताने लगी है। केंद्रीय जल आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई है। नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, मीटर गेज पर शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64.02 मीटर रिकाॅर्ड किया गया, जो खतरे के निशान 64.01 मीटर से एक सेमी ऊपर है। वहीं रविवार की शाम 4 बजे नदी का जलस्तर 63.80 मीटर रिकाॅर्ड किया गया था। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 22 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। संवाद बरहज के एसडीएम शशीकांत मणि ने बताया कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सभी बाढ़ चौकियों पर तहसील कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें