बरहज के नदी में विलीन कुरह परसियां गांव के निकट बांध पर बना जियो कटर बैग संवाद
बरहज। सरयू नदी नवीन बंधे से सटकर बह रही है। कटान रोकने के लिए विभाग नदी में विलीन कुरह परसियां गांव के पास बंधे पर जियो बैग कटर पूर्ण करा लिया है। जबकि संगम तट पर भी नदी अनवरत दबाव बना रही है। जिसको देखते हुए दो अन्य जगहों पर भी विभाग ने कार्य शुरू करा दिया है। बनाए जा रहे जियो कटर बैग को लेकर तटवर्ती गांवों के लोगाें ने कुछ हद तक राहत महसूस की है। बाढ़ के दौरान होने वाली कटान को लेकर तटवर्ती क्षेत्र के गांव के लोगाें में भय बना हुआ है। इस बार विभाग बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है। छह माह पूर्व बिना माैसम नदी संगम तट पर बेतहाशा कटान करने लगी थी, जिससे खलबली मच गई थी। विभाग के अनुसार कपरवार संगम तट से कटइलवा गांव तक बने बंधे पर तीन जगह नदी दबाव बना रही है। करीब दो-दो लाख की लागत से विभाग कपरवार संगम तट पर दो जगह जियो बैग कटर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। नौ गुणे पांच मीटर क्षेत्रफल में नायलान क्रेट में सीमेंट की बोरी में मिट्टी, गैबियन के जियो बैग में मिट्टी भरकर डाला जा रहा है। जिसे जल्द ही पूर्ण करा लिए जाने का निर्देश दिया गया है। जबकि नदी में विलीन कुरह परसियां के पास रवींद्र यादव के छप्पर के पास जियो बैग कटर पूर्ण करा दिया गया है। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ और होने वाले कटान को देखते हुए कटान रोधी कार्य कराया जा रहा है। जिसे जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। संवाद