फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खतरे के निशान से सिर्फ 18 सेमी दूर सरयू

Mon, 17 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी का मिजाज हर दिन बदल रहा है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे तक अपने तेज बहाव से नदी ने तटवर्ती लोगों को बेचैन कर दिया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे जलस्तर स्थिर हो गया। इसके बाद दोपहर दो बजे से जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी शुरू हो गई। फिलहाल नदी खतरे के निशान से 18 सेमी नीचे बह रही है। राप्ती के पानी से घिरे भदिलया प्रथम गांव के लोग नाव से आ-जा रहे हैं।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के कर्मचारियों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से जल स्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार शाम चार बजे तुर्तीपार गेज पर नदी का जलस्तर 63.83 मीटर दर्ज किया गया, जो रेगुलेटर पर अंकित खतरा निशान 64.01 मीटर से महज 18 सेमी नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले 24 घंटे में नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी। केंद्रीय जल आयोग के जेई राजेश राव ने बताया कि बैराज से छोड़े जा रहे पानी से नदी में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें