फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू और राप्ती का जलस्तर स्थिर, मुश्किलें बरकरार

Wed, 09 Sep 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बहरज थाना घाट पर विकराल रूप में बह रही सरयू  
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी बरहज में खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। मंगलवार को पूरे दिन सरयू और राप्ती का जलस्तर स्थिर रहा मगर तटवर्ती गांवों के लोगों की मुश्किलें अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर ऊपर 67.50, जबकि राप्ती 67.90 मीटर पर बह रही है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते गांवों की तरफ बढ़ रहा है।
डेढ़ माह से राप्ती के बाढ़ के पानी से चारों ओर से घिरा होने के कारण भदिला प्रथम गांव टॉपू बना हुआ है। विशुनपुर देवार के कई मजरों और गोरखपुर जनपद के विस्थापित कोलखास गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती गांवों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटवर्ती ग्रामीणों का कहना है कि सुबह सरयू का जलस्तर घटन के बाद रात होते ही फिर बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें