फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर में सरयू खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर

Thu, 03 Sep 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर (देवरिया)। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराज से पानी छोड़े जाने से सरयू नदी का जलस्तर पांच दिन से लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग ने अगले 24 घंटे के दौरान जलस्तर में और वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है। नदी का बढ़ता पानी रिहायशी इलाकों की ओर पहुंचने लगा है।
नदी का रुख देखकर ग्रामीण काफी दहशत में हैं। क्षेत्र के कई तटवर्ती गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 12 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। नदी आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तुर्तिपार गेज पर नदी का जलस्तर 64.29 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। यह खतरे के निशान 64.01 मीटर से 28 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64.17 मीटर रिकाॅर्ड किया गया था। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई स्वप्निल प्रजापति ने बताया कि बार-बार बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण : बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका ने सरयू नदी के बाढ़ क्षेत्र के तटवर्तीय गांवों का निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत नरियांव, देवसिया, छित्तूपुर, भागलपुर, तेलिया कला में गांव के लोगों से मिले और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें