फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला सराफ का शव, हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला सराफ का शव, हत्या का शक
विज्ञापन

देवरिया। शहर के अबूबकर नगर मोहल्ले में रविवार की शाम को कमरे में फंदे से लटका सराफ का शव मिला। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मृत व्यक्ति के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है।
कौशांबी जनपद के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव निवासी पवन मौर्या (33) पुत्र रामतिलक मौर्या की आर्य समाज गली में 2010 से आभूषण की दुकान है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, शनिवार को कुछ लोगों से किसी बात पर पवन की कहासुनी हो गई थी। दोनों तरफ से हाथापाई भी हो गई थी।
विज्ञापन

उसके बाद पवन अपने कमरे में चले गए थे। रविवार को जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो पड़ोसी ने कुछ दूर पर रह रहे उनके एक रिश्तेदार रामबाबू को इसकी सूचना दी। रामबाबू कमरे में गए तो फंदे से लटका शव देखा। रामबाबू के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी पवन के परिजनों को दी।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही पनव की पत्नी सीमा देवी और माता ननकी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। पवन अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि फाटक तोड़कर शव बाहर निकाला गया है। युवक ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें