फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार व शिक्षा व्यक्ति को महान बनाता है: शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार व शिक्षा व्यक्ति को महान बनाता है: शाही
विज्ञापन

तरकुलवा। नवतप्पी इंटर कालेज रामपुरगढ़ में रविवार को विद्यालय के संस्थापक सुंदर राव की मूर्ति का अनावरण तथा उनके जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया। कहा कि छात्र जीवन का संस्कार व शिक्षा ही व्यक्ति को महान बनाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस विद्यालय की स्थापना के पीछे संस्थापक की यही सोच रही है कि यहां से देश की रक्षा व भविष्य संवारने वाले निकलेंगे। आज कई ऐसे छात्र निकले हैं, जो देश की सेवा में लगे हैं। कहा कि जीवन में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता हैं, लेकिन परिश्रम के बल पर हम उन कठिनाइयों को समाप्त कर देते हैं। चौरीचौरा का याद दिला कर छात्रों में देश के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत और अंग वस्त्र भेंट किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, आशुतोष सिंह, डॉ. भारतेंदु राव, प्रबंधक विश्वेंदू राव, गोविंद राव, रामअशीष गुप्ता, डॉ. दिनेश प्रताप राव, व्यास राव, नर्वदेश्वर लाल, राजेंद्र राव, शिवदत्त नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें